बिहार-झारखण्‍ड

बिहार में बीज निगम की समीक्षा बैठक, किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने के निर्देश

पटना : पटना के कृषि भवन स्थित कार्यालय में कृषि मंत्री रामकृपाल यादव की अध्यक्षता में बिहार राज्य बीज निगम की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि किसानों को समय पर, गुणवत्तापूर्ण और प्रमाणित बीज उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। बैठक में यह भी जोर दिया गया कि बीज की गुणवत्ता में किसी भी स्तर पर समझौता अस्वीकार्य है, क्योंकि यह सीधे किसानों की आय, उत्पादन और खाद्य सुरक्षा से जुड़ा हुआ विषय है।

साथ ही, बिहार को बीज क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश भी दिए गए।

Related Articles

Back to top button