उत्तर प्रदेश

मथुरा के बरसाना में खेली गई लड्डूमार होली

मथुरा : प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी ने आज मथुरा के बरसाना में रंगोत्सव दो हजार छब्बीस कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। आज ही बरसाना के प्रमुख श्रीजी मंदिर में धूमधाम से लड्डू मार होली खेली गयी। बरसाना की लट्ठमार होली से ठीक एक दिन पहले खेली जाने वाली लड्डूमार होली का ब्रज में विशेष महत्व है। इस दिन नंदगांव के हुरियारों को न्योता देकर पाण्डा बरसाना लौटता है, जिसका लोग लड्डू फेक कर स्वागत करते हैं। होली के उत्सव को देखते हुए प्रमुख मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किये गये हैं।

Related Articles

Back to top button