बिहार-झारखण्ड
उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात

रांची (SHABD): मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में प्रमंडलीय आयुक्त, उत्तरी छोटानागपुर विजय कुमार गुप्ता ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री से यह उनकी शिष्टाचार भेंट थी। इस दौरान श्री गुप्ता ने मुख्यमंत्री को प्रमंडल में चल रही राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया।




