उत्तर प्रदेश
मुख्यमंत्री योगी ने गोरखपुर में छात्राओं के लिए छात्रावास निर्माण के लिए भूमिपूजन किया

गोरखपुर(SHABD): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में छात्राओं के लिए छात्रावास निर्माण के लिए भूमिपूजन और शिलान्यास किया। साथ ही साइबर फॉरेंसिक रिसर्च सेंटर का उद्घाटन भी किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए छात्रावास जैसी सुविधाएं आज की आवश्यकता हैं, जिससे वे नए भारत के निर्माण में अपनी भूमिका प्रभावी ढंग से निभा सकें।




