उत्तर प्रदेश

कन्नौज: मूक-बधिर युवती का अपहरण, पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी को गिरफ्तार किया, युवती बरामद

लखनऊ : कन्नौज जिले के ठठिया थाना इलाके में एक मूक-बधिर युवती का अपहरण हो गया था। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर युवती को सकुशल बरामद कर लिया। एसओजी, सर्विलांस और ठठिया पुलिस ने मिलकर आरोपी की पहचान लाला पुत्र बाबूराम नट, निवासी कानपुर देहात के रूप में की। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध लोडर को रोका, तो आरोपी ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, और उसे मेडिकल कॉलेज तिर्वा भेजा गया। मौके से अवैध तमंचा, कारतूस, बोलेरो पिकअप और नकदी बरामद की गई।

Related Articles

Back to top button