उत्तर प्रदेश

मथुराः यूपी पुलिस SI भर्ती में नकल कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, एक आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ : मथुरा में उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह का एसटीएफ ने पर्दाफाश किया है। एसटीएफ मेरठ की फील्ड यूनिट ने थाना राया क्षेत्र से अनुज कुमार नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वह अभ्यर्थियों से मोटी रकम लेकर ब्लूटूथ डिवाइस के जरिए परीक्षा पास कराने का लालच दे रहा था। एसटीएफ को सूचना मिली थी कि ग्राम हवेली निवासी अनुज कुमार राया कस्बे में अपने साथी से मिलने आने वाला है। इसके बाद टीम ने बलदेव रोड स्थित रजनी लाइब्रेरी के पास घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गोपाल रावत के संपर्क में था, जो प्रति अभ्यर्थी 22 लाख रुपये लेकर परीक्षा पास कराने का दावा करता था। योजना के तहत परीक्षा केंद्र पर ब्लूटूथ डिवाइस उपलब्ध कराकर पेपर हल करवाया जाना था। एसटीएफ ने आरोपी के मोबाइल से कई अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड, व्हाट्सएप चैट और ट्रांजेक्शन से जुड़े अहम साक्ष्य बरामद किए हैं। मुख्य आरोपी गोपाल रावत फिलहाल फरार है।

Related Articles

Back to top button