उत्तर प्रदेश
सीएम योगी ने काशी के विकास पर कांग्रेस के आरोपों को खारिज किया, साजिशों का किया पर्दाफाश

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में कहा कि काशी के खिलाफ लगातार साजिशें रची जा रही हैं, लेकिन काशी के भौतिक विकास का संरक्षण किया जा रहा है। उन्होंने कांग्रेस द्वारा काशी के विकास कार्यों पर की गई आलोचनाओं का जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस के लोग विकास कार्य को बदनाम करना चाहते हैं। सीएम योगी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस द्वारा दुष्प्रचार और AI वीडियो के जरिए गुमराह किया जा रहा है।




