RAJGARH
राजगढ़ के मितेश व्यास भोपाल परिमंडल में TAC सदस्य मनोनीत, क्षेत्र में हर्ष

राजगढ़। क्षेत्र के ऊर्जावान व्यक्तित्व मितेश व्यास को भारत सरकार के संचार मंत्रालय के अंतर्गत भोपाल परिमंडल में टेलीफोन सलाहकार समिति (TAC) का सदस्य मनोनीत किया गया है। उनकी यह नियुक्ति राजगढ़ सांसद रोडमल नागर की अनुशंसा पर केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा की गई है।
इसके पहले सांसद खेल मोहुत्सव में भी राजगढ़ लोकसभा कोडनेटर रहे हैं व्यास जी पत्रकारिता के क्षेत्र में काफ़ी लंबे समय से सक्रिय हैं
मितेश व्यास की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और समर्थकों ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं। यह नियुक्ति न केवल उनके लिए व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि संपूर्ण राजगढ़ क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।
- सभी ने विश्वास व्यक्त किया है कि श्री व्यास अपनी इस नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे, जिससे दूरसंचार सेवाओं के विस्तार और सुधार में क्षेत्र को लाभ मिलेगा



