बिहार-झारखण्ड
झारखंड कोचिंग सेंटर नियंत्रण एवं विनियमन विधेयक को राज्यपाल ने दी मंजूरी

रांची राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने विधानसभा द्वारा पारित झारखंड कोचिंग सेंटर नियंत्रण एवं विनियमन विधेयक को अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस विधेयक में कोचिंग सेंटरों के पंजीकरण, नियंत्रण, विनियमन तथा न्यूनतम मानकों के निर्धारण का प्रावधान है, जिनसे विद्यार्थी हितों की रक्षा हो सकेगी। साथ ही कोचिंग सेंटरों में नामांकित विद्यार्थियों की सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी।




