बिहार-झारखण्ड
लंबित राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं को पूरा करने की मांग, वीडी राम सक्रिय

पलामू (SHABD): पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम ने नई दिल्ली में केंन्द्रीय सड़क परिवहन सचिव वी. उमाशंकर से मुलाकात कर पलामू और गढ़वा जिलों में सड़क विकास पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने लंबित राष्ट्रीय राजमार्गों को जल्द पूरा करने और नए उच्च गुणवत्ता वाले मार्गों के निर्माण से संबंधित ज्ञापन सौंपा, ताकि क्षेत्र में कनेक्टिविटी और सुगम हो सके।




