बिहार-झारखण्ड
दावोस में आयोजित होने वाले वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम झारखंड चैंबर के अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा होंगे शामिल

रांची:दावोस में आयोजित होने वाले वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल में फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष और महासचिव भी शामिल होने के लिए नामित किये गये हैं। चैंबर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने रांची में प्रेसवार्ता कर कहा कि झारखंड ग्रीन इनर्जी और क्रिटिकल मिनरल्स जैसे कई सेक्टर में अग्रणी राज्य बनने की क्षमता रखता है। उन्होंने भरोसा जताया कि निवेश को लेकर आयोजित मुख्यमंत्री की यह यात्रा मील का पत्थर साबित होगी तथा जीडीपी और निवेश संभावनाएं मजबूत होंगी।




