उत्तर प्रदेश

आगरा में पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़

लखनऊ : आगरा में पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई लगातार जारी है। बीती रात आगरा में दो स्थानों पर पुलिस और बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ में पुलिस ने 25-25 हजार के तीन बदमाशो को गिरफ्तार किया है। थाना बमरौली कटारा के मदिरा अंडरपास के पास इनामी विष्णु पंडित और शिवांस ने पुलिस पर फायरिंग की जिसकी जबाबी कार्रवाई में पुलिस से हुई मुठभेड़ में विष्णु पंडित उर्फ़ भुल्ला पैर में गोली लगी। वहीं उसके साथी शिवांस शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीँ थाना एत्मादपुर 25 हजार का इनामी आकाश प्रजापति को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। सहायक पुलिस आयुक्त फतेहाबाद अनिल कुमार ने बताया कि विष्णु पंडित उर्फ़ भुल्ला, आकाश प्रजापति को घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। यह बदमाश विष्णु पंडित उर्फ़ भुल्ला, आकाश प्रजापति और शिवांश शर्मा 23 जनवरी को राज चौहान हत्याकांड में शामिल थे।

Related Articles

Back to top button