मध्यप्रदेश

प्रदेश को मिलेगी पहली ‘डीकार्बोनाइजेशन सिटी’ दिल्ली में सम्मानित

धनपुरी नगर पालिका परिषद का बड़ा संकल्प; CMO पूजा बुनकर दिल्ली में सम्मानित

Oplus_131072

मोहम्मद असलम बाबा 

शहडोल- धनपुरी, पर्यावरण संरक्षण की दिशा में शहडोल जिले की धनपुरी नगर परिषद ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। धनपुरी अब मध्य प्रदेश की पहली ‘डीकार्बोनाइजेशन सिटी’ (कार्बन मुक्त शहर) बनने जा रही है। इस महत्वाकांक्षी लक्ष्य और नगर विकेंद्रीकरण पहल के तहत उत्कृष्ट कार्य करने के लिए धनपुरी की मुख्य नगरपालिका अधिकारी (CMO) सुश्री पूजा बुनकर को दिल्ली में आयोजित एक विशेष समारोह में सम्मानित किया गया।

दिल्ली में आयोजित कार्यशाला में मिली सराहना

अखिल भारतीय स्थानीय स्वशासन संस्थान केंद्र, दिल्ली में ‘डीकार्बोनाइजेशन भारतीय शहर संवाद एवं विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला’ का आयोजन किया गया था। इस गरिमामय कार्यक्रम में संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) के भारतीय देश प्रमुख एवं सलाहकार हितेश वैद्य भी उपस्थित थे। उन्होंने धनपुरी नगर परिषद के प्रयासों की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि, “धनपुरी जैसा छोटा शहर और स्थानीय निकाय आज न केवल देश बल्कि विश्व के लिए प्रेरणा बन रहा है।”

100% शून्य कार्बन उत्सर्जन का लक्ष्य

सम्मान प्राप्त करने के बाद CMO सुश्री पूजा बुनकर ने नगर परिषद के विजन को साझा किया। उन्होंने बताया कि:संकल्प: नगर परिषद धनपुरी ने 100% शून्य कार्बन उत्सर्जन का लक्ष्य प्राप्त करने का संकल्प लिया है।योजना: प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त आधुनिक तकनीकों और ज्ञान का उपयोग धनपुरी के बुनियादी विकास में किया जाएगा।उपलब्धि: इसे प्रदेश की पहली मॉडल डीकार्बोनाइजेशन सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है, जहाँ कचरा प्रबंधन, ऊर्जा की बचत और हरियाली पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।एक ऐसा शहर जहाँ उद्योगों, वाहनों और मानवीय गतिविधियों से निकलने वाली कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) की मात्रा को न्यूनतम किया जाता है या उसे पेड़-पौधों और आधुनिक तकनीक के जरिए पूरी तरह सोख लिया जाता है। इससे ग्लोबल वार्मिंग कम करने में मदद मिलती है।

“हमारा लक्ष्य धनपुरी को एक स्वच्छ और हरित शहर बनाना है, ताकि आने वाली पीढ़ी को एक सुरक्षित पर्यावरण मिल सके।”

पूजा बुनकर, मुख्य नगरपालिका अधिकारी, धनपुरी

Related Articles

Back to top button