RAJGARH

गायत्री बस्ती में विराट हिंदू सम्मेलन 16 जनवरी को*

राजगढ़, – गायत्री बस्ती में 16 जनवरी को विराट हिंदू सम्मेलन होने जा रहा है, जिसमें पूज्यपाद महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 ईश्वरानंद ब्रह्मचारी उत्तम स्वामी जी महाराज का दिव्य सानिध्य मिलेगा।

 

*मातृशक्ति की अहम भूमिका*

 

वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता श्री धर्मेंद्र शर्मा ने कहा कि समाज परिवर्तन में मातृशक्ति की अहम भूमिका होती है। मातृशक्ति ही व्यक्ति की पहली गुरु होती है और समाज में सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब में प्रबोधन, बच्चों में संस्कार और नागरिक शिष्टाचार का पालन करवा सकती है।

 

*कार्यक्रम की तैयारी*

 

– भूमि पूजन के पूर्व उद्भव नगर स्थित पातालेश्वर हनुमान मंदिर और रुद्राक्ष नगर स्थित शिव मंदिर से कलश और ध्वज पूजन के पश्चात कलश यात्रा निकाली गई।

– 2 जनवरी को बड़े हनुमान और जालपा बस्ती में हिंदू सम्मेलन होगा।

– आयोजन समिति द्वारा घर-घर पहुंचकर सम्मेलन में आने का निमंत्रण दिया जा रहा है।

 

*प्रमुख वक्ता*

 

– अंतर्राष्ट्रीय प्रवक्ता साध्वी सरस्वती जी का आशीर्वचन नगर वासियों को मिलेगा।

Related Articles

Back to top button