छात्र-छात्राओं की मानव श्रृंखला का निर्माण किया गया जिसमें 2000 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

राजगढ़ संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में आज पर्यावरण संरक्षण एवं नागरिक शिष्टाचार की जागरूकता हेतु प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन एवं नागरिक शिष्टाचार समिति राजगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में छात्र-छात्राओं की मानव श्रृंखला का निर्माण किया गया जिसमें 2000 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
छात्र अपने विद्यालय से बाहर निकाल कर पर्यावरण संरक्षण एवं नागरिक शिष्टाचार के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए हाथों में तख्ती लिए हुए रोड किनारे खड़े हुए थे।
इसमें नगर के विद्यालय के के मेमोरियल स्कूल,कैरियर कान्वेंट स्कूल, स्वामी विवेकानंद स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर, संस्कार चिल्ड्रन स्कूल,सीएस अकैडमी,शेफील्ड पब्लिक स्कूल,वीर भगत सिंह स्कूल, दीपक पब्लिक स्कूल,भारतीय विद्या मंदिर, राजेश्वर कन्वेंट स्कूल , प्रखर ज्योति मिडिल स्कूल के साथ शासकीय विद्यालय के छात्र छात्र भी शामिल हुए । बिरसा मुंडा चौराहे पर छात्र-छात्राओं को इस संबंध में उद्बोधन भी दिया गया जिस समाज के अन्य लोगों द्वारा भी सुना गया ।


