Breaking News

प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों की समीक्षा बैठक आयोजित. 31 मामलों में एफआईआर दर्ज कराने के दिए निर्देश

 

राजगढ़

प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों में प्रचलित गबन एवं धोखाधड़ी प्रकरणों की समीक्षा बैठक कलेक्टर डॉ. गिरिश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में संस्था स्तर पर लंबित 66 प्रकरणों जिनमें कुल राशि 852.99 लाख रूपये संलिप्त है, की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान 31 प्रकरणों में एफआईआर दर्ज कराने तथा मध्यप्रदेश सहकारी समिति अधिनियम की धारा 64 के अंतर्गत लंबित 32 प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया।

इसके अतिरिक्त 08 नवीन प्रकरणों में संस्था बोड़ा के 04 प्रकरण तथा सादलपुर, सूकली, ढकोरा एवं बड़खेड़ा की समितियों से संबंधित 04 प्रकरणों में संपूर्ण वैधानिक कार्रवाई करते हुए आपराधिक प्रकरण दर्ज कराने का निर्णय लिया गया। समीक्षा बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री अमित तौलानी, उपायुक्त सहकारिता श्री पी.एस. बरौटिया तथा जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित राजगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button