अर्जुनीछत्तीसगढ़बलौदाबाजारराज्य
अर्जुनी में श्रीमद् भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन आज से प्रारंभ
कथावाचक पूज्य पंडित योगेश वत्स जी ग्राम उलबा अभनपुर जिला रायपुर वाले कथा का वाचन करेंगे

अर्जुनी। ग्राम पंचायत अर्जुनी के गांधी चौक में श्रीमद् भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन समस्त ग्राम वासियों द्वारा गांधी चौक में रखा गया है।
जिसमें कथावाचक पूज्य पंडित योगेश वत्स जी ग्राम उलबा अभनपुर जिला रायपुर वाले कथा का वाचन करेंगे
कथा वाचन का समय दोपहर 1:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक किया जाएगा
कार्यक्रम 1 दिसंबर को वेदिक पूजा कलश स्थापना गौ करण कथा भागवत स्थापना 2 दिसंबर को नारद चरित्र सुखदेव जन्म परीक्षित संवाद 3 दिसंबर शिव कथा ध्रुव चरित्र भरत कथा 4 दिसंबर अजामिल कथा गजेंद्र मोक्ष 5 दिसंबर वामन अवतार कृष्ण जन्मोत्सव कथा 6 दिसंबर बाल लीला दही लूट रुक्मणी विवाह 7 दिसंबर यदुवंश कथा सुदामा चरित्र 8 दिसंबर परीक्षित मोक्ष तुलसी वर्षा चढ़ोतरी नगर भ्रमण 9 दिसंबर गीता पाठ हवन पूर्णाहुति महाप्रसादी के साथ समापन होगा



