उत्तराखंड

उत्तराखंड: भारत सरकार की एडिप योजना के अन्तर्गत दिव्यांगजनों को दिए जाएंगे निशुल्क सहायक उपकरण

देहरादून:सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा दिव्यांगजनों हेतु संचालित एडिप योजना अन्तर्गत 22 नवंबर को प्रात: 11 बजे राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान परिसर, देहरादून में सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

एडिप योजनान्तर्गत ऐसे दिव्यांगजन जिनके यूडीआईडी यानी विशिष्ट विकलांगता पहचान कार्ड बने हैं, उन्हें निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण किए जाते हैं। अब योजना में सरलीकरण कर मासिक आय 22500 रूपए का प्रमाण पत्र भी सम्बन्धित सभाषद एवं ग्राम प्रधान के द्वारा मान्य किया गया है। शीघ्र ही देहरादून जिले के अन्य विकास खण्डों में भी इस योजना के तहत विभिन्न शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button