Breaking News

चंद्रशेखर तिवारी पर कालिख पोतने की घटना पर मुकेश जोशी का बयान, बोले— हिंदू समाज को जागरूक होने की जरूरत

 

भोपाल।विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश जोशी ने हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी पर भरे बाजार में कुछ लोगों द्वारा घेरा बनाकर कालिख पोतने की घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि इस घटना से ऐसा लगता है कि वास्तव में हिंदू खतरे में है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ ताकतें हिंदुओं को आपस में लड़ाकर प्रदेश और देश पर राज करना चाहती हैं।

 

मुकेश जोशी ने कहा कि हिंदू समाज को अब जागरूक और एकजुट होने की आवश्यकता है। उन्होंने कश्मीर में हिंदुओं के पलायन की घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि समाज को इतिहास से सबक लेना चाहिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि हिंदू समाज समय रहते नहीं जागा और एकजुट नहीं हुआ, तो भविष्य में गंभीर परिस्थितियां पैदा हो सकती हैं।

 

उन्होंने हिंदू समाज से आपसी मतभेद भुलाकर एकता बनाए रखने और ऐसी घटनाओं के प्रति सजग रहने की अपील की। इस अवसर पर रामफूल कीर, यशवंत योगी, अनमोल पाटीदार और ओम प्रकाश राजपूत सहित संगठन के बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button