Breaking News

मध्यप्रदेश बाहर से मक्का की खेती पर अंदर गांजा उगा रहे थे, 51 हजार पौधों की कीमत करोड़ों में.. 6 गिरफ्तार

नई दिल्ली:* मध्य प्रदेश और आंध्रप्रदेश में पुलिस कार्रवाई में फसलों के बीच में अवैध तरीके से गांजा की खेती के मामले पकड़ गए हैं. दोनों राज्यों की घटनाओं में 51 हजार से ज्यादा गांजा के पौधे जब्त किए गए हैं.

 

नई दिल्ली: नीमच / मक्का के खेत में प्रतिबंधित मादक पौधा गांजा उगाने का खुलासा हुआ है. आंध्र प्रदेश के नेल्लोर में 9 एकड़ खेत में मक्का की खेती की गई. बाहर से दिखने में मक्का उगाया गया, लेकिन अंदर 2 एकड़ में गांजे के पौधे उगाए गए थे. पुलिस ने मौके से 1700 से ज्यादा गांजा के पौधे बरामद किए हैं और 6 लोगों को गिरफ्तार किया है. इसके अलावा मध्य प्रदेश के नीमच में 51 हजार गांजा के पौधे जब्त किए गए हैं. बता दें कि गांजा की खेती लाइसेंस लेकर औषधीय उपयोगों के लिए प्रशासनिक निगरानी में की जाती है.

*नेल्लोर में मक्के के खेत में गांजे की खेती:*

आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले में मक्के के विशाल खेत के बीच दो एकड़ क्षेत्र में छिपाकर की जा रही अवैध तरीके से गांजा की खेती का खुलासा हुआ है. पीटीआई ने एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के हवाले से लिखा है कि गुप्त सूचना मिलने के बाद 15 अक्टूबर को दत्तलूर मंडल में दत्तलूर गांव के दक्षिण और राष्ट्रीय राजमार्ग-565 के पश्चिम में गांजे की खेती का पता चला. पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन त्रिशूल’ के तहत की गई, जो मादक पदार्थों, महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों तथा सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस की एक पहल हैय

*9 एकड़ खेत के बीच में 2 एकड़ में गांजा उगाया:*

नेल्लोर जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) अजिता वेजेंडला ने पीटीआई को बताया कि पुख्ता जानकारी मिलने पर हमारे दलों ने मक्के के 9.5 एकड़ के खेत में लगभग दो एकड़ हिस्से में छिपाकर उगाए गए गांजे के करीब 1,731 पौधे बरामद किए हैं. इस अवैध खेती के सिलसिले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस ने इन पौधों का पता लगाने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया तथा ये पौधे तीन से छह फीट ऊंचे थे.

*3 महीने से उगाए जा रहे थे गांजा के पौधे:*

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि टीम को मौके पर खेती के लिए ड्रिप सिंचाई प्रणाली लगी हुई मिली. शुरुआती जांच से पता चलता है कि यह फसल पिछले तीन महीनों से दत्तलूर के यू. सुब्बा रेड्डी की कथित देखरेख में उगाई जा रही थी. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोग उन नौ लोगों में शामिल हैं, जिन पर इस खेती में शामिल होने का संदेह है.

*चेन्नई, दिल्ली और बेंगलुरु में तस्करी के आरोपी समेत 6 पकड़े:*

उन्होंने कहा कि जांच से यह भी संकेत मिला है कि मुख्य आरोपी पहले भी चेन्नई, दिल्ली और बेंगलुरु में गांजा तस्करी में शामिल रहा है. पुलिस गुंटूर के पवन रेड्डी और गोपाल रेड्डी के कथित वित्तीय संबंधों की जांच कर रही है, जिन्होंने कथित तौर पर मदद मुहैया कराई थी. वह पुंगनूर के श्रीकांत के संबंधों की भी जांच कर रही है, जिसने फसल खरीदने के लिए कथित तौर पर अग्रिम भुगतान किया था. पुलिस के अनुसार दत्तलूर थाने में स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस अधिनियम) की संबंधित धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया गया. नीमच पुलिस की नशे के अवैध कारोबार पर बड़ी चोट-कुकड़ेश्वर थाना क्षेत्र के दुर्गम पठारी इलाकों में 04 स्थानों पर गांजे की अवैध खेती का पर्दाफाश। करीब 51 हजार हरे गांजे के पौधे, कुल 27.95 क्विंटल वजन एवं लगभग ₹2 करोड़ 79 लाख 50 हजार मूल्य की अवैध फसल जप्त की गई है।

*मध्य प्रदेश के नीमच में 51 हजार गांजा के पौधे बरामद:*

मध्य प्रदेश में फसलों के बीच में अवैध तरीके से गांजा की खेती के मामले सामने आ रहे हैं. नीमच पुलिस अधीक्षक ने मीडिया को बताया कि नशे के अवैध कारोबार पर बड़ी चोट की जा रही है. कुकड़ेश्वर थाना क्षेत्र के दुर्गम पठारी इलाकों में 4 स्थानों पर गांजे की अवैध खेती का पर्दाफाश किया गया है. करीब 51 हजार हरे गांजे के पौधे, कुल 27.95 क्विंटल वजन एवं लगभग 2 करोड़ 79 लाख 50 हजार मूल्य की अवैध फसल जब्त की गई है. बता दें कि दो दिन पहले भी राज्य के झाबुआ में पुलिस ने 15 हजार गांजा के पौधे जब्त किए थे.

Related Articles

Back to top button