Breaking News
राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य श्री अहिरवार ने जिला जेल राजगढ़ का किया निरीक्षण कैदियों से रूबरू होकर भोजन व्यवस्था एवं उनकी समस्याओं के संबंध में की चर्चा

राजगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य श्री बारेलाल अहिरवार ने जिला जेल राजगढ़ का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जेल में कैदियों को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन की व्यवस्था का जायजा लिया तथा कैदियों से रूबरू होकर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं के संबंध में चर्चा की। निरीक्षण के दौरान राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य श्री अहिरवार ने कैदियों से संवाद कर जेल में उपलब्ध सुविधाओं एवं भोजन व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कैदियों की समस्याओं को सुना तथा जेल में व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। इस अवसर पर जेल अधीक्षक श्री वाजपेई एवं जेल शिक्षक श्री लखन सिंह पंवार उपस्थित रहे।


