जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं का निराकरण किया जाता है।
राजगढ़ जिला मुख्यालय पर प्रति मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं का निराकरण किया जाता है।
आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा, अपर कलेक्टर श्री प्रताप सिंह चौहान सहित संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
आयोजित जनसुनवाई में ग्राम बसखो निवासी कंवरलाल ने बताया कि आवेदक के ग्राम में आमजन हेतु बनाए गए रास्ते पर अनावेदक द्वारा नाली बना दी गई है। जिससे आवेदक व आमजन को ग्राम में आने जाने में काफी परेशानिया हो रही हैं। कलेक्टर द्वारा सीईओ जनपद राजगढ़ को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। ग्राम आकंखेडी कलां निवासी कालूराम ने बताया कि आवेदक को प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुआ है। आवेदक द्वारा प्रधानमंत्री आवास पूर्ण कर बना लिया गया है, परन्तु आवेदक के पुत्र द्वारा नकली दस्तावेज तैयार पर प्रधानमंत्री आवास को अपने नाम कर लिया है तथा आवेदक को आवास में रहने नहीं दिया जा रहा है। कलेक्टर द्वारा सीईओ जनपद नरसिंहगढ़ को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। ग्राम गिन्दौरहाट निवासी जितेन्द्र ने बताया कि आवेदक को पूर्व में किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा था, परन्तु किसी कारण वश अब किसान सम्मान निधि का लाभ मिलना बंद हो गया है। जिससे आवेदक का काफी परेशानिया हो रही है। कलेक्टर द्वारा तहसीलदार सुठालिया को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। इस अवसर पर 98 आवेदन प्राप्त हुए।




