उत्तर प्रदेश

स्वच्छता पखवाड़े में वाराणसी मंडल के स्टेशनों पर चला गहन सफाई अभियान

लखनऊ (SHABD) :वाराणसी में स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के तहत वाराणसी मंडल में रविवार को प्रमुख रेलवे स्टेशनों एवं यात्री सुविधाओं वाले क्षेत्रों में विशेष गहन सफाई अभियान चलाया गया। मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देश एवं वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (EnHM) अनुभव पाठक के नेतृत्व में चले अभियान में प्लेटफॉर्म, फुट ओवरब्रिज, कॉनकोर्स, सीढ़ियों, प्रवेश-निकास द्वार, सर्कुलेटिंग एवं पार्किंग एरिया की डीप क्लीनिंग और प्रेशर वॉशिंग की गई। सार्वजनिक शौचालयों, वेटिंग हॉल, डस्टबिन, नालियों एवं ड्रेनेज प्वाइंट्स की भी विशेष सफाई की गई। नालियों की डी-सिल्टिंग कर जल निकासी व्यवस्था बेहतर बनाने पर जोर दिया गया। रेलवे प्रशासन ने बताया कि स्वच्छता पखवाड़े के दौरान यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न स्वच्छता गतिविधियां लगातार संचालित की जा रही हैं।

 

Related Articles

Back to top button