उत्तर प्रदेश

‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ के तहत पीलीभीत में भव्य बाइक रैली का आयोजन

लखनऊ (SHABD) :’सेवा संकल्प अभियान-2026′ के तहत पीलीभीत में भव्य बाइक रैली आयोजित की गई। जिले के सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने हरीझंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। बाइक रैली गांधी स्टेडियम से प्रारंभ होकर गोहनियां चौराहे से होते हुए विकास भवन परिसर में संपन्न हुई। श्री प्रसाद ने इस मौके पर कहा कि इस रैली का मुख्य उद्देश्य युवाओं में सेवा भाव, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्रीय चेतना को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत हम सभी को राष्ट्रसेवा का संकल्प लेना चाहिए।

Related Articles

Back to top button