RAJGARH

प्रभारी मंत्री श्री काश्यप 24 जुलाई को नरसिंहगढ़ प्रवास पर रहेंगे

 

 

 

राजगढ़  सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के मंत्री तथा राजगढ़ जिले के प्रभारी मंत्री श्री चेतन्य कुमार काश्यप 24 जुलाई, 2026 को नरसिंहगढ़ प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राजगढ़ जिले के प्रभारी मंत्री श्री काश्यप प्रातः 11 बजे भोपाल से प्रस्थान कर दोपहर 12:30 बजे नरसिंहगढ़ पहुंचेंगे। नरसिंहगढ़ आगमन पश्चात सांदीपनी विद्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण एवं सांदीपनी उत्सव में सम्मिलित होंगे। उत्सव में सम्मिलित होने उपरांत प्रभारी मंत्री श्री काश्यप दोपहर 2 बजे नरसिंहगढ़ से रतलाम के लिए प्रस्थान करेंगे।

Related Articles

Back to top button