RAJGARH

माचलपुर के शिक्षक को मिला राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान 2026

विद्यालय उपहार योजना में उल्लेखनीय जनभागीदारी और बाल केंद्रित शैक्षिक वातावरण विकसित करने के प्रयासों के लिए राज्यपाल ने किया सम्मानित

 

 

 

 

राजगढ़   शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान 2026 में चयनित राजगढ़ जिले के शासकीय प्राथमिक विद्यालय क्रमांक -2 माचलपुर प्राथमिक शिक्षक श्री सुरेश चंद्र सोनी को भोपाल में आयोजित समारोह में राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। श्री सोनी को यह सम्मान विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने तथा विद्यार्थियों के लिए बहुआयामी, आनंदमय एवं बाल-केंद्रित शैक्षिक वातावरण विकसित करने , कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा की विद्यालय उपहार योजना की प्रेरणा से विद्यालय उपहार योजना में उल्लेखनीय जनभागीदारी प्रयास के लिए प्रदान किया गया।

 

*एफएलएन स्मार्ट कक्षा निर्माण*

 

विद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए श्री सोनी ने नगर समुदाय एवं जनसहयोग को विद्यालय से जोड़ने की दिशा में भी निरंतर प्रयास किए। इसके परिणामस्वरूप विद्यार्थियों को सुरक्षित, स्वच्छ, सुंदर एवं सुविधायुक्त शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराने में सहयोग मिला। श्री सोनी का यह सम्मान न केवल उनके समर्पित एवं नवाचारी शिक्षकीय प्रयासों की पहचान है, बल्कि राजगढ़ जिले के शिक्षा क्षेत्र के लिए भी गौरव का विषय है।

Related Articles

Back to top button