मूलभूत संरचनाओं के विकास से साकार हो रहा “स्मार्ट विलेज”

राजगढ़ ग्राम पंचायत पीपल्याबीरम द्वारा किए गए उल्लेखनीय विकास कार्यों एवं मूलभूत संरचनाओं के सुदृढ़ीकरण की क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद श्री रोडमल नागर एवं विधायक नरसिंहगढ़ श्री मोहन शर्मा सहित प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा विभिन्न अवसरों पर सराहना की जा चुकी है। पंचायत द्वारा अपनाए गए विकास के इस मॉडल को जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों से प्राप्त मार्गदर्शन और प्रोत्साहन ने और अधिक गति प्रदान की है। जनपद पंचायत नरसिंहगढ़ के ग्राम पंचायत पीपल्याबीरम द्वारा ग्राम के सर्वांगीण विकास की दिशा में अनेक मूलभूत संरचनाओं के विकास एवं निर्माण कार्य पूर्ण किए गए हैं। इन कार्यों के माध्यम से ग्रामवासियों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने के साथ-साथ ग्राम की आधारभूत व्यवस्थाओं को मजबूत किया गया है।
पंचायत द्वारा विकास को केवल निर्माण कार्यों तक सीमित न रखते हुए आमजन की आवश्यकता और समस्या को केंद्र में रखकर कार्य किए गए हैं। छोटी से छोटी समस्या का समाधान करने से लेकर ग्राम की बड़ी एवं भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों को प्राथमिकता दी गई।
*मजबूत हुई ग्राम की मूलभूत संरचनाएँ*
सड़क एवं आवागमन :- ग्राम में आवश्यकतानुसार सड़क एवं आवागमन से संबंधित विकास कार्य पूर्ण किए गए, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिली। नाली एवं जल निकासी :- जलभराव एवं जल निकासी की समस्याओं को दूर करने के लिए नाली निर्माण एवं ड्रेनेज संबंधी कार्य पूर्ण किए गए। पेयजल व्यवस्था :- ग्रामवासियों की पेयजल आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए पेयजल व्यवस्था से संबंधित कार्यों को सुदृढ़ किया गया। प्रकाश व्यवस्था :- ग्राम की गलियों एवं सार्वजनिक स्थानों पर प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाया गया, जिससे रात्रिकालीन आवागमन में सुविधा एवं सुरक्षा बढ़ी। स्वच्छता एवं सार्वजनिक स्थल :- स्वच्छ एवं सुंदर ग्राम की दिशा में स्वच्छता, साफ-सफाई एवं सार्वजनिक स्थलों के विकास/सुधार के कार्य किए गए। जल संरक्षण एवं पर्यावरण :- जल संरक्षण एवं ग्राम के पर्यावरण को बेहतर बनाने की दिशा में आवश्यक विकास कार्य किए गए, जिससे भविष्य के लिए संसाधनों के संरक्षण को बढ़ावा मिला।
ग्राम पंचायत पीपल्याबीरम के सरपंच के मनोबल, दृढ़ इच्छाशक्ति एवं विकास के प्रति समर्पण ने ग्राम के विकास को एक नई दिशा प्रदान की। ग्राम की आवश्यकताओं को समझते हुए मूलभूत संरचनाओं के विकास का जो संकल्प लिया गया, उसे धरातल पर साकार करने के लिए उनके सुपुत्र इंजीनियर द्वारा अथक प्रयास किए गए। तकनीकी समझ, निरंतर प्रयास एवं विकास कार्यों के प्रति प्रतिबद्धता के परिणामस्वरूप ग्राम में अनेक मूलभूत संरचनाओं के विकास कार्य पूर्ण हुए और विकास का यह मॉडल आकार ले सका।
साथ ही क्षेत्रिय विधायक श्री मोहन शर्मा का भी ग्राम पंचायत को समय-समय पर विशेष मार्गदर्शन एवं सहयोग प्राप्त हुआ। उनके मार्गदर्शन एवं योगदान से पंचायत को विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण सहयोग मिला। “संकल्प जब इच्छाशक्ति से जुड़ता है और उसे धरातल पर उतारने का अथक प्रयास होता है, तब विकास एक मॉडल का रूप लेता है।” ग्राम पंचायत पीपल्याबीरम में किए गए मूलभूत संरचनाओं के विकास कार्यों एवं नवाचारपूर्ण प्रयासों से प्रेरणा लेकर जनपद की अन्य ग्राम पंचायतें भी विकास के इस मॉडल को अपनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए दृढ़ इच्छाशक्ति, निरंतर प्रयास एवं जनभागीदारी के साथ पंचायतें अपने-अपने क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति दे रही हैं। पीपल्याबीरम का यह मॉडल अब केवल एक ग्राम पंचायत तक सीमित न रहकर अन्य पंचायतों के लिए भी प्रेरणा एवं मार्गदर्शन का माध्यम बन रहा है।




