Breaking News

विधि-विधान से बाबा श्याम के ध्वज की पूजा-अर्चना कर धर्मयात्रा पर रवाना हुए राजगढ़ के वार्ड क्रमांक 14 से पार्षद मोहित

राजगढ़। राजस्थान स्थित प्रसिद्ध श्री खाटूश्याम जी के दरबार में दर्शन के लिए राजगढ़ के वार्ड 14 से पार्षद मोहित तंवर एवं उनके दो साथी पावन धर्मयात्रा पर रवाना हुए। यात्रा से पूर्व विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ बाबा श्री खाटूश्याम जी के ध्वज की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद बाबा श्याम का स्मरण करते हुए यात्रा का शुभारंभ किया गया।

धर्मयात्रा पर रवाना होने के दौरान नगरवासियों एवं शुभचिंतकों ने पार्षद मोहित तंवर सहित उनके दोनों साथियों का पुष्पमालाएं पहनाकर एवं पुष्पवर्षा कर आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान बाबा श्याम के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए उनकी यात्रा मंगलमय एवं सुखद होने की कामना की।

नगरवासियों ने बाबा श्री खाटूश्याम जी से प्रार्थना की कि धर्मयात्रा के दौरान सभी यात्रियों पर बाबा की कृपा बनी रहे और वे सुरक्षित रूप से खाटूश्याम धाम पहुंचकर बाबा के दर्शन एवं पूजन कर सकुशल राजगढ़ लौटें।

Related Articles

Back to top button