Breaking News
बच्चों से भरी स्कूल बस के ड्राइवर पर फायरिंग

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा में शनिवार सुबह स्कूली बच्चों से भरी बस के ड्राइवर पर कार सवार दो युवकों ने फायरिंग कर दी। घटना के समय बस में करीब 50 विद्यार्थी सवार थे। फायरिंग में ड्राइवर खेम सिंह के चेहरे और आंख के पास छर्रे लगे हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उसे ग्वालियर रेफर किया गया है। बस में सवार सभी बच्चे सुरक्षित हैं।




