Breaking News

ओंकारेश्वर में पञ्चायतन मंदिर का विधिवत शिलान्यास, मुख्यमंत्री बोले—सिंहस्थ से पहले पूरे होंगे कई विकास कार्य

भोपाल ओंकारेश्वर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को पवित्र नगरी ओंकारेश्वर स्थित एकात्म धाम में भव्य पञ्चायतन मंदिर के निर्माण का विधिवत पूजा-अर्चना के साथ शिलान्यास किया। इस अवसर पर भारत की दिव्य संन्यास परंपरा के प्रतिनिधियों, षड्दर्शन संत मंडल के पूज्य संतों एवं विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
मंदिर निर्माण के शुभारंभ अवसर पर 45 पवित्र शिलाओं का पूजन किया गया। यह आयोजन ओंकारेश्वर की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक परंपरा के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि ओंकारेश्वर की यह वही पावन भूमि है, जहां भगवान शंकराचार्य जी महाराज ने शिष्यत्व ग्रहण कर सनातन चेतना और संस्कृति के प्रचार-प्रसार का संकल्प लिया था। ऐसे पवित्र स्थल पर भव्य पञ्चायतन मंदिर का शिलान्यास प्रदेश के लिए सौभाग्य और गौरव का विषय है

Related Articles

Back to top button