राजस्थान
सामाजिक चेतना अभियान के तहत कश्मीर घाटी के 25 बच्चों ने राज्यपाल से मुलाकात की

जयपुर, 25 नवंबर। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे से बुधवार को लोकभवन में सामाजिक चेतना अभियान के तहत कश्मीर घाटी के 25 बच्चों ने मुलाकात की।
‘भारत दर्शन यात्रा’ के तहत राजस्थान यात्रा पर आए इन बच्चों से संवाद करते हुए राज्यपाल ने कहा कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत विविधता में एकता लिए है। उन्होंने कश्मीर के इतिहास, संस्कृति और उसे भारत से अलग करने के षड्यंत्रों की चर्चा करते हुए कहा कि एक भारत श्रेष्ठ भारत के भाव के साथ राष्ट्र विकास में सभी समान भूमिका निभाएं। इसी से विकसित भारत के स्वप्न को हम साकार कर पाएंगे।




