Breaking News

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा डाक सेवाओं के निरंतर संचालन की योजना मंजूर करने का किया स्वागत

 

भोपाल :

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को नई दिल्ली में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में डाक सेवाओं के निरंतर संचालन के लिए 1141 करोड़ रुपए की योजना मंजूर करने का स्वागत किया है।

 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘एक्स’ पर कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा 16वें वित्त आयोग की अवधि के लिए योजना को मंजूरी देने के साथ ही वर्ष 2030-31 तक डाक परिचालन योजना को जारी रखने की स्वीकृति भी दे दी है।

 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के इस निर्णय से देश के दूर-दराज क्षेत्रों में डाक सेवाओं की पहुंच बढ़ने के साथ आधुनिक डाकघरों के माध्यम से स्थानीय स्तर पर बैंकिंग, बीमा, डिजिटल और पार्सल सेवाएं भी सुलभ होंगी।

 

उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार के इस निर्णय से ग्रामीण डाक अवसंरचना का उन्नयन, डाक एवं पार्सल सेवाओं का आधुनिकीकरण, ई-कॉमर्स और अंतर्राष्ट्रीय डाक लॉजिस्टिक्स को सुदृढ़ करना, डिजिटल परिवर्तन, बेहतर सेवा वितरण को बढ़ावा और डाक टिकट संग्रह (फिलेटली) एवं ग्राहकों तक पहुंच का भी विस्तार हो सकेगा।

Related Articles

Back to top button