भाजपा जिला कार्यालय में संविधान गौरव दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों और संविधान के महत्व पर डाला प्रकाश

राजगढ़।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा संविधान गौरव दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा जिला कार्यालय, राजगढ़ में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर भारत माता एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित करते हुए उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सांसद रोडमल नागर ने कहा कि भारतीय संविधान की महत्ता, उसकी मूल भावना तथा संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
उन्होंने ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में संविधान को जन-जन तक पहुंचाने और उसके सम्मान एवं गौरव को नई पहचान देने का ऐतिहासिक कार्य किया जा रहा है। संविधान केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था, सामाजिक समरसता, समानता और नागरिकों के अधिकारों का आधार स्तंभ है।
श्री नागर कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर देश को एक ऐसी संवैधानिक व्यवस्था प्रदान की, जो प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार, न्याय और सम्मान का अवसर देती है। उनके विचार आज भी देश के लिए प्रेरणास्रोत हैं। हमें संविधान में निहित आदर्शों और मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए।
संविधान गौरव दिवस हमें बाबा साहब के योगदान को स्मरण करने के साथ-साथ संविधान के प्रति अपनी जिम्मेदारियों और कर्तव्यों का निर्वहन करने की प्रेरणा देता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में संविधान की भावना को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
सभी ने संविधान के सम्मान, उसकी मूल भावना और बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
*कांग्रेस को संविधान की सही परिभाषा समझना चाहिए जनता को झूठ बोलकर गुमराह ना करें ।*
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक श्री रघुनंदन शर्मा ने कहा कि कांग्रेस को संविधान की सही परिभाषा समझना चाहिए झूठ बोलकर जनता को गुमराह ना करें संविधान हमारे भारत की मुख्य पहचान है। इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रताप मंडलोई पूर्व जिला अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह चौहान पूर्व जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री देवी सिंह सोंधिया एवं आभार व्यक्त जिला कोषाध्यक्ष शैलेश गुप्ता ने माना। इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी आनन्द त्रिपाठी जिला सह मीडिया प्रभारी जगदीश दास वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह सिसोदिया नगर पालिका अध्यक्ष विनोद साहू मंडल अध्यक्ष सचिन मौर्य जिला पंचायत सदस्य रमेश तवर जिला कार्यालय मंत्री फूल सिंह तवर पूर्व मंडल अध्यक्ष मनीष जोशी जिला अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा गजराज सिंह चौहान मंडल महामंत्री हीरालाल संजोदिया मंडल महामंत्री प्रांजल खुजनेरी व पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।


