केंद्रीय मंत्रिमंडल ने निर्माण एवं अवसंरचना उपकर विनिर्माण इको-सिस्टम संवर्धन के लिए योजना को दी मंजूरी राष्ट्र के विकास में एक और बड़ा कदम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को नई दिल्ली में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में देश में निर्माण एवं अवसंरचना उपकरण (सीआईई) विनिर्माण इको-सिस्टम को बढ़ावा देने के लिए 11,000 करोड़ रूपए की योजना को मंजूरी दी गई।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘एक्स’ पर कहा कि इस योजना के जरिए निर्माण एवं अवसंरचना उपकरणों और उनके कलपुर्जों के घरेलु विनिर्माण को प्रोत्साहन मिलेगा और आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता को भी बढ़ावा मिलेगा। वहीं आत्याधुनिक परीक्षण केंद्रों की स्थापना से उत्पादों की गुणवत्ता और तकनीकी दक्षता भी बढ़ेगी, जिससे वैश्विक बाजार में भारत की मजबूत पहचान और भागीदारी बढ़ेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार का यह निर्णय राष्ट्र के विकास की दिशा में एक और बड़ा कदम है।
दो प्रमुख घटक
योजना के तहत पात्र मूल उपकरण निर्माताओं और कलपुर्जा निर्माताओं के लिए बिक्री से जुड़ा प्रोत्साहन के अंतर्गत पांच वर्षों की अवधि में वृद्धिशील बिक्री मूल्य पर 13 प्रतिशत से 8 प्रतिशत तक की श्रेणीबद्ध दरों से प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। इसी प्रकार सीआईई परीक्षण सुविधा के तहत समर्पित परीक्षण सुविधा स्थापित करने के लिए 375 करोड़ रुपए तक की अनुदान सहायता दी जाएगी।




