Breaking News

बिजासन मंदिर में भीड़ के बीच बिछड़े मासूम को यातायात पुलिस ने परिजनों से मिलाया

इंदौर। बिजासन मंदिर क्षेत्र में यातायात की निरीक्षक श्रीमती मोहनी गोयल, सूबेदार श्रीमती जागृति बिसेन, आरक्षक सोनू एवं आरक्षक कुसुम यातायात व्यवस्था कर रही थी । ड्यूटी के दौरान यातायात प्रबंधन पुलिस ने संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए भीड़ में अपने परिजनों से बिछड़े मासूम बच्चे को सकुशल उनके माता-पिता से मिलाया। मंदिर परिसर में भीड़ के दौरान काव्यांश सागोरे, पिता श्री राकेश सागोरे, अपने माता-पिता से बिछड़ गया था। बच्चे को रोता हुआ देखकर कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उसे यातायात पुलिस के पास लाया गया। इस पर यातायात पुलिसकर्मियों ने तत्काल बच्चे को संभाला और माइक सिस्टम के माध्यम से लगातार अनाउंसमेंट करवाकर उसके माता-पिता तक सूचना पहुंचाने का प्रयास किया।

यातायात पुलिस की सतत कोशिशों और तत्परता से बच्चे के माता-पिता से संपर्क हुआ तथा मासूम काव्यांश को सकुशल उनके सुपुर्द किया गया। अपने बच्चे को सुरक्षित पाकर माता-पिता ने राहत की सांस ली और यातायात पुलिस की संवेदनशीलता एवं सराहनीय कार्य के लिए धन्यवाद व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button