बिहार-झारखण्ड
रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने सदर अस्पताल के आईसीयू में भर्ती अनशनधारी अभ्यर्थी से की मुलाकात

रांची (SHABD): केन्द्रीय रक्षा राज्यमंत्री ने रांची के सदर अस्पताल के आईसीयू में भर्ती जेपीएससी-जेएसससी अनशनधारी आंदोलनकार्ता से मुलाकात की और उनके जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की। मौके पर उन्होंने सिविल सर्जन से समुचित इलाज करने एवं उसके स्वास्थ्य की निगरानी का निर्देश दिया।




