बिहार-झारखण्‍ड

बांकीपुर: बीजेपी का जनसंपर्क अभियान तेज, नित्यानंद राय ने मांगे वोट

बांकीपुर (SHABD) : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्टार प्रचारकों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। पार्टी के कई मंत्री और नेता लगातार क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाकर मतदाताओं से संवाद कर रहे हैं।

इसी क्रम में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लालजी टोला सहित आसपास के इलाकों में जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के समर्थन में मतदाताओं से वोट देने की अपील की।

नित्यानंद राय ने लोगों से केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों के आधार पर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

 

Related Articles

Back to top button