उत्तर प्रदेश

हापुड़ में जिलाधिकारी ने की गन्ना समिति की समीक्षा

लखनऊ (SHABD) :हापुड़ के मुख्यालय स्थित सभागार में जिलाधिकारी कविता मीना की अध्यक्षता में जिला गन्ना समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पेराई सत्र की तैयारियों, गन्ना मूल्य भुगतान, सर्वे-सट्टा प्रक्रिया और किसानों की समस्याओं के निस्तारण की समीक्षा की गई।जिलाधिकारी ने जिला गन्ना अधिकारी और चीनी मिल के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मिलों में गन्ने की पेराई जल्द शुरू कराई जाए। साथ ही किसानों के बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान समय से सुनिश्चित किया जाए, ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो।

Related Articles

Back to top button