उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने श्रम विभाग की समीक्षा बैठक की

लखनऊ(SHABD): लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 5 कालिदास विहार स्थित अपने सरकारी आवास पर श्रम विभाग के प्रेजेंटेशन को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में श्रम और रोजगार समन्वय मंत्री अनिल राजभर समेत विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान श्रम विभाग की योजनाओं, रोजगार सृजन और श्रमिकों से जुड़ी व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और श्रमिक हितों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button