Breaking News

तंवर समाज ने शुरू किया नशामुक्ति एवं सामाजिक जागरूकता अभियान

राजगढ़ जिले के ग्राम मगनिया खेड़ी स्थित सदगुरु कबीर आश्रम में तंवर समाज जागरूकता सेवा समिति के तत्वावधान में नशामुक्ति एवं सामाजिक जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, युवा एवं समिति के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

समिति के सदस्यों ने समाज में फैली कुरीतियों एवं सामाजिक समस्याओं पर चिंता व्यक्त करते हुए जागरूकता अभियान चलाने का संकल्प लिया। बैठक में समाज सुधार एवं नई पीढ़ी को सकारात्मक दिशा देने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम के दौरान निम्न बिंदुओं पर विशेष रूप से विचार-विमर्श किया गया —

समाज में फैली कुप्रथाओं को बंद करने के प्रयास

नशा मुक्ति अभियान की शुरुआत

बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराइयों पर चर्चा

सामाजिक सुधार एवं संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

शिक्षा के महत्व एवं युवाओं को शिक्षित करने पर चर्चा

समाज को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना

नातरा प्रथा पर विचार-विमर्श

पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता अभियान

समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि समाज में जागरूकता और शिक्षा के माध्यम से सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। सभी सदस्यों ने एकजुट होकर समाजहित में कार्य करने एवं नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button