उत्तर प्रदेश
मथुरा में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का दो दिवसीय दौरा
पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय में वॉल पेंटिंग्स का किया अवलोकन, छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता की सराहना

लखनऊ : जनपद मथुरा में राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल अपने दो दिवसीय प्रवास पर आई । महामहिम राज्यपाल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो-अनुसंधान संस्थान के परिसर में विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा विश्वविद्यालय परिसर की दीवारों पर बनाई गई विभिन्न कलाकृतियों का अवलोकन किया गया। कलाकृतियों में जल संरक्षण, पौष्टिक आहार, प्रकृति की सुरक्षा, पशु क्रूरता पर अंकुश, धार्मिक एवं पर्यटन क्षेत्र की सुन्दरता, श्री कृष्ण के चित्र सहित विभिन्न पेटिंग को दर्शाया गया था। राज्यपाल जी को बारी-बारी से छात्र-छात्राओं ने अपनी अपनी वॉल पेंटिंग के महत्व/ संदेश से अवगत कराया। उन्होंने सभी छात्र छात्राओं द्वारा बनाई गई वॉल पेंटिंग की सराहना की। राज्यपाल जी को एक छात्र ने पेंसिल से बनाया हुआ आकर्षक स्केच भेंट किया




