Breaking NewsRAJGARH

प्रशासन एवं कॉलेज प्राध्यापकों के मध्य मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का हुआ आयोजन

राजगढ़ जिले में अंतरविभागीय समन्वय और सकारात्मक कार्य वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को प्रशासनिक अधिकारियों एवं कॉलेज प्रोफेसर श्री राम व प्राध्यापकों के बीच मित्रतापूर्ण क्रिकेट मैच का सफल आयोजन किया गया। इस आयोजन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री इच्छित गढ़पाले एवं डिप्टी कलेक्टर सुश्री ज्योति राजोरे उपस्थित रहे। साथ ही अधिकारियों द्वारा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और खेल को स्वस्थ कार्य-संस्कृति का प्रभावी माध्यम बताया।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री गढ़पाले द्वारा बताया गया कि ऐसे आयोजन विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय और सामंजस्य स्थापित करते हैं। साथ ही यह एक ऐसा मंच प्रदान करते हैं, जहाँ अधिकारी और प्राध्यापक अनौपचारिक वातावरण में एक-दूसरे को बेहतर समझ पाते हैं। मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए नायब तहसीलदार श्री ऋषभ परतेती ‘मैन ऑफ द मैच’ घोषित किए गए। उनका सर्वश्रेष्ठ खेल प्रशासन टीम की जीत में निर्णायक रहा। इस मैत्रीपूर्ण मुकाबले में प्रशासन टीम विजेता रही, जबकि कॉलेज प्राध्यापकों की टीम उपविजेता रही।
मैच के माध्यम से अंतर विभागीय सहयोग व संवाद में वृद्धि, कार्य वातावरण में सकारात्मकता, खिलाड़ियों में टीमवर्क व नेतृत्व क्षमता का विकास स्वस्थ व सक्रिय जीवनशैली का प्रोत्साहन जैसे कई महत्त्वपूर्ण संदेश सामने आए। मैच के अंत में विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। अधिकारियों और प्रतिभागियों ने भविष्य में भी ऐसे रचनात्मक एवं प्रेरणादायी आयोजन नियमित रूप से करने पर बल दिया। यह मैत्रीपूर्ण मैच जिले में सहयोग, सौहार्द एवं आपसी समन्वय को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ।

Related Articles

Back to top button