विहिप बजरंग दल स्वामी श्रद्धानंद जी के बलिदान दिवस पर दी श्रद्धांजलि

राजगढ़ नगर के झांसी की रानी चौराहे पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के जिला एवं राजगढ़ प्रखंड के पदाधिकारी के द्वारा स्वामी श्रद्धानंद जी महाराज के बलिदान दिवस के अवसर पर दीप प्रज्वलित कर स्वामी श्रद्धानंद जी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई कार्यक्रम में उद्बोधन देते हुए जिला मंत्री मयंक जायसवाल के द्वारा स्वामी श्रद्धानंद जी के त्याग एवं उनके बलिदान के विषय में कार्यकर्ता एवं समाज जनों को संबोधित किया की किस प्रकार स्वामी श्रद्धानंद जी की एक कट्टरपंथी द्वारा 23 दिसंबर 1926 को निर्मम हत्या कर दी गई थी हिंदू समाज उनके इस बलिदान हेतु प्रत्येक वर्ष 23 दिसंबर को स्वामी श्रद्धानंद जी को श्रद्धांजलि देकर उनका बलिदान दिवस मनाता रहा है इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद जिला प्रचार प्रसार प्रमुख लखन गुर्जर प्रखंड उपाध्यक्ष सोनू गोड प्रखंड मंत्री संतोष राणा प्रखंड सहसंयोजक चंदन गुर्जर प्रखंड बाल उपासना प्रमुख हेमराज तंवर नगर मंत्री लोकेश शर्मा सहित विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ता उपस्थित थे



