RAJGARH

पुलिस व डायल 112 की तत्परता से पेट्रोल टैंकर में लगी आग पर काबू, टला बड़ा हादसा”

 

 

पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा, कोई जनहानि नहीं

 

पुलिस मुख्यालय, भोपाल के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक राजगढ़ श्अमित तोलानी (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री के.एल. बंजारे के नेतृत्व में अपराधों की रोकथाम एवं आमजन को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने हेतु डायल 112 वाहनों का संचालन किया जा रहा है।

 

इसी क्रम में दिनांक 21.03.2026 को प्रातः लगभग 06:00 बजे डायल 112 वाहन अपने नोडल प्वाइंट काका जी होटल के पास, सर्विस रोड हाईवे सारंगपुर पर खड़ा था। इसी दौरान डायल 112 में तैनात प्रधान आरक्षक राकेश गुदेन ने एक 12 चक्का पेट्रोल टैंकर के टायर में आग लगी हुई देखी।

 

प्रधान आरक्षक द्वारा तत्काल सतर्कता दिखाते हुए थाना प्रभारी सारंगपुर निरीक्षक आकांक्षा हाड़ा को दूरभाष पर सूचना दी गई तथा टैंकर चालक को संकेत देकर वाहन को सुरक्षित रूप से हाईवे किनारे सर्विस रोड पर खड़ा कराया गया।

 

सूचना प्राप्त होते ही अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अरविंद सिंह एवं थाना प्रभारी निरीक्षक आकांक्षा हाड़ा पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे। साथ ही नगर पालिका सारंगपुर के फायर ब्रिगेड अमले को भी तत्काल बुलाया गया।

 

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए हाईवे के दोनों ओर यातायात को अस्थायी रूप से रोक दिया गया तथा पुलिस एवं फायर ब्रिगेड की संयुक्त कार्यवाही से शीघ्र ही आग पर काबू पा लिया गया।

 

इस त्वरित एवं समन्वित कार्यवाही से एक बड़ा हादसा टल गया तथा किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

 

Related Articles

Back to top button