बिहार-झारखण्‍ड

22 नवंबर को मनाया जाएगा झारखंड विधानसभा का स्थापना दिवस

रांची : झारखंड विधानसभा के स्थापना का रजत समारोह 22 नवंबर को मनाया जायेगा। इसकी तैयारियां जोरो पर है। विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो ने तैयारियों की समीक्षा कर जरूरी निर्देश दिये। गौरतलब है कि विधानसभा की विशेष चयन समिति ने इस वर्ष धनबाद के विधायक राज सिन्हा को उत्कृष्ट विधायक के रुप में चुना है। विधानसभा स्थापना दिवस समारोह में उन्हें सम्मानित किया जायेगा। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले छह कर्मचारियों को भी सम्मानित किया जायेगा। उत्कृष्ट विधायक चुने जाने पर विधायक राज सिन्हा ने प्रसन्नता जतायी है।

Related Articles

Back to top button