नशामुक्त जीवन के प्रति प्रेरित करने हेतु विविध गतिविधियों का हुआ आयोजन

राजगढ़
भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देशभर में उन्नत नशामुक्ति जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम मंगलवार को प्रातः 11:30 बजे वेबिनार के माध्यम से आयोजित किया गया। शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, राजगढ़ में भी नशा मुक्त भारत अभियान के तहत विद्यार्थियों, स्टाफ एवं समस्त महाविद्यालय परिवार को नशीले पदार्थों के दुष्परिणामों से अवगत कराने तथा नशामुक्त जीवन के प्रति प्रेरित करने हेतु विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं छात्र-छात्राओं में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाना, नशा मुक्त समाज के निर्माण हेतु सामूहिक प्रयासों को प्रोत्साहन देना, सभी प्रतिभागियों को नशीले पदार्थों से दूर रहने का संकल्प दिलाना, महाविद्यालय में विद्यार्थियों को ऑनलाइन e-Pledge दिलाया गया तथा नशा उन्मूलन के संबंध में जागरूकता व्याख्यान भी आयोजित किए गए। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।


