Breaking News

सेना भर्ती हेतु ऑनलाइन सीईई परीक्षा 01 जून से प्रारंभ  भोपाल में बनाए गए दो परीक्षा केंद्र

 

राजगढ़     सेना में भर्ती के लिए ज्वाइन इंडियन आर्मी के वेबसाइट पर रजिस्टर करने वाले अभ्‍यार्थियों के लिए ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) की विभिन्‍न श्रेणियों के लिए ऑनलाइन परीक्षा (सीईई) 01 जून, 2026 से 12 जून, 2026 तक 2 परीक्षा केंद्र भोपाल पर आयोजित की जाएगी। ऑनलाइन परीक्षा प्रत्‍येक दिवस 4 शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। इस बार से अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का टाइपिंग टेस्ट ऑनलाइन परीक्षा केंद्र पर ही लिया जायेगा। परीक्षा में सम्‍मलित होने वाले अभ्‍यार्थी एडमिट कार्ड भारतीय सेना की वेबसाइट (www.joinindianarmy.nic.in) पर अपलोड कर सकते हैं। सेना भर्ती कार्यालय भोपाल में ऑनलाइन परीक्षा (सीईई) केंद्रों का विवरण इस प्रकार हैं। जिसमें आईओएन डिजिटल जोन आईडीजेड प्रेस्टीज श्री जयराम एजुकेशन सोसिटी, कोकटा बाईपास, रायसेन रोड, भोपाल तथा आईओएन डिजिटल जोन आईडीजेड आरजीपिऍम, सांखेड़ी, डानिश कुंज, कोलार रोड, भोपाल रहेगा।

 

साथ ही अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है की वे एडमिट कार्ड पर दिये गए सभी निर्देशों का पालन करें और समय पर अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचे। सभी अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट साथ रखना होगा। अभ्यर्थियों किसी भी स्पष्टीकरण के लिए सेना भर्ती कार्यालय से टेलीफोन नंबर 0755-2540954 और 9039018588 पर संपर्क कर सकते है। भारतीय सेना में चयन पारदर्शी है और केवल योग्यता के आधार पर होता है। अभ्यर्थियों को दलालों से सावधान रहने की सलाह दी जाती है।

 

Related Articles

Back to top button