उत्तराखंड
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का चम्पावत दौरा

देहरादून(SHABD):मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने एक दिवसीय दौरे पर चम्पावत पहुँचे। इस दौरान उन्होंने 38 करोड़ की लागत से बन रही 17 विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। साथ ही मोटर स्टेशन में लगे 100 फिट उच्चे राष्ट्रीय ध्वज का अनावरण करने के बाद जनसंवाद किया। मुख्यमंत्री द्वारा जिला प्रेक्षागृह में यूकॉस्ट द्वारा आयोजित शी फॉर स्टेम कार्यक्रम के तहत 50 मेधावी बालिकाओं को 10 – 10 हजार की छात्रवृत्ति व 50 साइंस स्टूडेंट्स को लैपटॉप वितरित किये। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन में प्रदेश विकास व संस्कृति के नित नए आयाम छू रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार किसानों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों, महिलाओं व दूरदराज के क्षेत्रों के लोगो के विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है।




