Breaking News

26 वर्षिय दिल्ली के खटीक युवक की निर्मम हत्या, के विरोध में   ब्यावरा में खटीक समाज का प्रदर्शन, समाजजनों ने दिया ज्ञापन

राजगढ़। दिल्ली के उत्तम नगर में सोमवार को 26 वर्षीय तरुण कुमार खटीक की निर्मम हत्या के विरोध में ब्यावरा के खटीक समाज मे भारी ही आक्रोश दिखा। समाजजनों ने तरुण खटीक को काली मंदिर पर समाज की ओर से नम आँखो से श्रद्धांजलि दी गई, और आगे के लिऐ विचार विमर्श किया। वही समाज अध्यक्ष आषीश चौहान के नेतृत्व में बुधवार को समाज बंधुओ ने तहसीलदार श्री को राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सोफ कर आरोपियों के विरुध सख्त्य कार्रवाई की मांग की गई है। विवाद होली के गुब्बारे को लेकर हुआ। होली के दौरान 6 वर्ष की अबोध बच्ची द्वारा अनजाने में छोड़े गए पानी के गुब्बारे को लेकर एक धर्म विशेष की महिला पर उचट गया।जिस पर के लोग एकत्र हो कर उग्र हो गए। आरोप है कि इसके बाद भीड़ ने तरुण कुमार को घर से खींचकर बहरेमी से पीट पीट कर मौत के घाट उतार दिया, और घर के सभी सदस्यों के साथ मार पीट की गई। इस घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव है और पीडित परिवार में भय के कारण घर छोड़ने तक की बात है। जबकि मुस्लिम समुदाय रंग एवं पटाखे बेचने में कोई धार्मिक आहट नहीं होती। एक आबोध बच्ची से गलती पर 26 वर्षीय हिंदू युवक तरुण कुमार खटीक की जानबूझ कर सोची समझी साजिश के तहत निर्मम हत्या की गई। समाज जनों ने मांग की है कि तरुण खटीक के हत्यारे को फांसी की सजा दी जाए एवं परिजनों को सरकारी नौकरी दी जावे।

Related Articles

Back to top button