Breaking News

स्टेट एक्शन प्लान अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों के लिए होलिस्टिक वेल-बीइंग कैंप आयोजित  राजगढ़ 

 

राजगढ़

स्टेट एक्शन प्लान फॉर सीनियर सिटीजन के अंतर्गत गुरूवार को वृद्धाश्रम जिला चिकित्सालय परिसर राजगढ़ में वरिष्ठ नागरिकों के लिए होलिस्टिक वेल-बीइंग कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डिप्टी कलेक्टर सुश्री ज्‍योति राजोरे सहित जिला आयुष अधिकारी डॉ. आर.एन. गर्ग, पेंशनर संघ के अध्यक्ष श्री दिनेश नागर एवं श्री पी.डी. सक्सेना उपस्थित रहे।

 

साथ ही आयोजित कैंप के दौरान योग सत्र एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा वरिष्ठजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक परामर्श एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया। योग विशेषज्ञों ने उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों को स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए नियमित योग एवं प्राणायाम करने की सलाह दी।

Related Articles

Back to top button